Uncategorized

संयम,तप एवं कठोर साधना के पथ पर निकले दीक्षार्थीयो का नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने नमन कर किया सम्मान

धमतरी- धर्म की नगरी में कार्तिक पूर्णिमा के दिवस पर चारों तरफ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा था इस कड़ी में एक और श्रद्धा एवं भक्ति का महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया जब जैन समाज के द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में इतवारी बाजार स्थित जैन मंदिर से बालक चौक दादाबाड़ी के लिए सांसारिक भौतिक सुख सुविधाओं संपत्ति और पारिवारिक बंधनों का त्याग कर संयम, त्याग एवं कठोर आध्यात्मिक साधना का जीवन अपनाकर साधु- साध्वियों की राह पर दीक्षार्थी निकल पड़े है ये आगे चलकर जैन समाज के कठोर तपस्या एवं पांच महाव्रत , अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह को अंगीकृत करते हुए जैन साधु एवं साध्वियों के रूप में धर्म,अध्यात्म के कठिन तपोपथ पर चलते हुए अपनी आध्यात्मिक सेवाएं देंगे।

धर्म एवं आध्यात्म की पारंपरिक धरोहर फिर हुई समृद्ध-: राजेंद्र शर्मा

जैन समाज के द्वारा दीक्षार्थियों के सम्मान में निकाली गई इस पवित्र शोभायात्रा का नगर निगम के पूरे सभापति राजेंद्र शर्मा ने स्वागत करते हुए दीक्षार्थी भाई एवं बहनों को नमन किया और कहा है कि धमतरी के धार्मिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक गौरवशाली इतिहास में फिर एक नया अध्याय जोड़ते हुए यह समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। और इससे ही हमारी सनातन परंपरा का भाव संस्कार एवं संस्कृति को मजबूती प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!