Uncategorized

साय सरकार का एक और झटका, गरीब, मध्यम वर्गीय बिजली उपभोक्ताओं को दिया सबसे तेज करंट – लेखराम साहू

पूर्व विधायक कुरुद ने कहा हॉफ बिजली बिल योजना छूट सीमा घटाकर 100 यूनिट करना साय सरकार का जनता का है अन्याय


धमतरी। पूर्व विधायक कुरुद लेखराम साहू ने कहा कि बिजली दर में बढ़ोत्तरी किए हुए अभी एक माह भी नहीं बीता है कि साय सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका दे दिया है,अभी तक 400 यूनिट तक की मासिक खपत पर मिलने वाली हॉफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने इस योजना की छूट सीमा घटाकर केवल 100 यूनिट कर दी है,नए नियम के मुताबिक यदि किसी माह ख़पत 100 यूनिट से ज्यादा हुई तो हॉफ बिल का लाभ उस महीने नहीं मिलेगा। भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने की मार सीधे मध्यम और निम्न मध्यम उपभोक्ताओं पर पड़ेगी, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने महंगाई के दौर में जनता पर एक और बोझ लादकर अत्याचार करने का प्रयास किया है। जनता इस अन्यायपूर्ण फैसले को भुगतने मजबूर हो रही है। अब तक भाजपा सरकार ने 4 बार बिजली के दामो में वृद्धि की है। उस पर भूपेश सरकार द्वारा जनता के हित में शुरु किये गये बिजली बिल हाफ योजना के दायरे को 400 युनिट से घटाकर 100 युनिट के भीतर ला दिया है जो कि एक प्रकार से योजना को बंद करने के सामान है। जिससे गरीब मध्यम वर्गीय परिवार पर मंहगे बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कांग्रेस इस जनविरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!