Uncategorized

भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रारंभ, कल निकलेगी ब्रम्हा गर्जना वाहन रैली

13 को निकाली जाएगी भगवान परशुराम की पालकी यात्रा

धमतरी। ब््रााम्हण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन रामसागर पारा स्थित रिसाई माता मंदिर परिसर में अष्टधातु से बने नवनिर्मित भगवान परशुराम की प्रतिमा का विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा, अभिषेक किया गया। पश्चात हवन दिव्य आरती सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें समाज के सभी वर्ग ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर तहसील ब्राम्हण समाज अध्यक्ष सूरज तिवारी, युवा मंच अध्यक्ष शुभांक मिश्रा, महिला मंच अध्यक्ष बरखा शर्मा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, विनोद पांडे, प्रदीप शर्मा, आशीष मिश्रा, अतुल तिवारी, वैभव दीवान, नवीन शर्मा, विक्रांत शर्मा, अनुप मिश्रा, अभिषेक शर्मा, ननकू महाराज, संदीप दूबे, अविनाश दूबे, रोहिताश मिश्रा, सुशीला तिवारी, प्रकृति पांडे, ममता मिश्रा, सरिता तिवारी, हिना मिश्रा, सीमा चौबे, रानी तिवारी, गौरी मिश्रा आदि मौजूद थे। ब्राम्हण समाज के सूरज तिवारी, विनोद पांडे, शुभांक मिश्रा, विक्रांत शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती को महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ दस मई से हो गया है। 12 मई को ब्रम्हा गर्जना वाहन रैली निकाली जाएगी। 13 को शाम भगवान परशुराम की पालकी यात्रा निकलेगी। शाम सात बजे घड़ी चौक में भगवान परशुराम की महाआरती कर विश्व कल्याण के लिए कामना की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!