Uncategorized

अभ्यर्थियों ने आज दाखिल किये 17 नाम निर्देशन पत्र, अभ्यर्थियों ने प्राप्त किये 6 नाम निर्देशन पत्र

जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए अब तक 47 अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए नाम निर्देशन पत्र, 31 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

धमतरी  जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के चलते नामांकन पत्र प्राप्त करने और दाखिल करने की गतिविधियां तेज हो गयी है। 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं हेतु 47 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिये जा चुके हैं, जिसमें सिहावा विधानसभा से 9, कुरूद विधानसभा से 17, धमतरी विधानसभा से 21 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये गये हैं। जिले की तीनों विधानसभाओं में 31 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये हैं, जिसमें सिहावा विधानसभा में 5 नाम निर्देशन पत्र, कुरूद विधानसभा में 16 और धमतरी विधानसभा में 10 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये हैं।
आज जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए अभ्यर्थियों ने कुल 6 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये, इनमें विधानसभा क्षेत्र सिहावा में शून्य, कुरूद में 1 और धमतरी में 05 शामिल है। इसी तरह जिले की तीनों विधानसभाओं में अभ्यर्थियों ने आज 17 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। इनमें विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा से 2, विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद से 8 और विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी से 7 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किये गये।
ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आगामी 17 नवम्बर को जिले में मतदान होगा और 3 दिसम्बर को मतों की गणना की जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों द्वारा 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। इसी तरह 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा आगामी 2 नवम्बर तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!