Uncategorized

दीवाली के पूर्व शहर में घंटो हो रही बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

4 नवम्बर तक जारी रहेगा विद्युत विभाग का मेंटेनेस कार्य

धमतरी । विद्युत विभाग द्वारा हर साल दीपावली के पूर्व उपकरणों का मेंटेनेस कार्य किया जाता है। इस साल भी विभाग द्वारा मेंटेनेस कार्य गंभीरता से किया जा रहा है। जिसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रो में घंटो बिजली बंद हो रही है। दीपावली के पूर्व घंटो बिजली बंद होने से लोगो की परेशानी बढ गई है। ज्ञात हो कि दीपावली पर्व के दौरान विद्युत की खपत बढ़ जाती है। घरो, दुकानों, प्रतिष्ठानों में रोशनी की जाती है जिससे अतिरिक्त लोड विद्युत उपकरणों पर पड़ता है जिससे उपकरणों में खराबी की आंशका बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त रोशनी के इस पर्व के दौरान विद्युत बंद के चलते लोगो के उत्साह उमंग में खलल उत्पन्न न हो इसलिए विभाग द्वारा पर्व के पहले ही उपकरणों की मरम्मत कराई जाती है। वर्तमान के अलग-अलग क्षेत्रो में घंटो बिजली बंद रखकर सुधार कार्य किया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में दीपावली पर्व नजदीक है। ऐसे में व्यापार में तेजी शुरु हो रही है। इस दौरान विद्युत बंद होने से दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4 नवम्बर तक मेंटेनेस कार्य किया जायेगा। इसके पश्चात अनवरत विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी।
दीपावली पर्व पर शिकायतों के लिए की जायेगी विशेष व्यवस्था
दीपावली पर्व के दौरान विभाग द्वारा बेहतर विद्युत सप्लाई हेतु प्रयास किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी दीपावली पर शहर के 6 से 8 स्थानों पर टीम तैनात की जाएगी जो कि शिकायतो पर तत्काल निराकरण करेगी। दीपावली पर्व के दौरान विशेष वैकल्पिक व्यवस्था विभाग द्वारा किया जायेगा। साथ ही ही कर्मचारियों के नम्बर भी जारी किये जायेगें ताकि उपभोक्ता विद्युत बंद की शिकायत दर्ज करा सकें।
विभागीय नम्बर व 1912 पर कर सकते है शिकायत

ज्ञात हो कि विद्युत विभाग द्वारा पूर्व संचालित शिकायत नम्बर पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज कर सकते है 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेेंगे। इसके अतिरिक्त विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 पर भी कॉल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली नम्बर पहले से दर्ज है उन्हें इन नम्बरो से सुविधा होती है। इन टोल फ्री नम्बर पर शिकायत सीधे रायपुर में दर्ज होती जिसे तत्काल फावर्ड किया जाता है। मोर बिजली एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज किये जा सकते है।

”दीपावली के पूर्व विभाग द्वारा मेंटेनेस कार्य किया जा रहा है। 4 नवम्बर तक मेंटेनेस किया जायेगा। दीपावली पर शिकायतों के निराकरण व अनवरत विद्युत सप्लाई हेतु विशेष व्यवस्था की जायेगी। ÓÓ
विकेश शर्मा
ईई, विद्युत विभाग धमतरी। 

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!