Uncategorized

छठ पूजा से पहले महानदी घाट रूद्री और आमातलब में सफाई व रोशनी की व्यवस्था के महापौर रामू रोहरा ने दिए निर्देश


धमतरी। छठ पूजा को लेकर महापौर रामू रोहरा ने महानदी घाट रूद्री एवं आमातलब में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व 15नवंबर को है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूजा प्रारंभ होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी एवं तालाब के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए घाटों की नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी, आवागमन की सुचारू व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नगर निगम का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिले, ताकि वे पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मना सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!