मूर्तिकार दे रहे विघ्नहर्ता श्री गणेश की प्रतिमाओं को आकार
14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, आर्डर के अनुसार मूर्तिकार प्रतिमाओं का कर रहे निर्माण
इस वर्ष भी धूमधाम से जिले में मनाया जायेगा गणेशोत्सव, अनेक स्थानों पर विराजित की जाएगी आकर्षक प्रतिमायें

धमतरी । भाद्र पद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से देश भर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। इस बार 14 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जायेगा। इस दिन शहर सहित सम्पूर्ण धमतरी जिले में भी श्री गणेश की अनेक स्थानों पर आकर्षक प्रतिमायें विराजित की जायेगी जिसकी तैयारियां की जा रही है।
बता दे कि हर वर्ष धमतरी में गणेशोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी इसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। अनेक स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भक्तों द्वारा विराजित की जायेगी। जिसके लिए काफी पहले ही मूर्तिकारों को प्रतिमा निर्माण का आर्डर दे दिया गया है। जिसके अनुसार मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। अधिकांश प्रतिमाओं को आकार दिया जा चुका है। लगातार बारिश व आसमान में बादल छाए रहने से बड़ी प्रतिमाएं ठीक से सूख नहीं पा रही है। ऐसे में देर से सूखने से आगे का फिनिसिंग कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में इसे बचने मूर्तिकारों द्वारा आग जलाकर कई प्रतिमाओं को सुखाने का प्रयास भी कर रहे। इसके बाद फिनिसिंग और रंगरोगन का कार्य होगा। गणेशोत्सव के पूरे 11 दिन भक्तों में आपार उत्साह रहता है। श्री गणेश के आगमन की तैयारियों में भक्त जुटे हुए है। बाजे-गाजे धूम धड़ाके के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश का आगमन कराया जायेगा। आकर्षक पंडाल, स्टेज सजाया जायेगा। मनमोहक लाइंटिंग होगी। पूरे 11 दिन शहर रोशनी से जगमगा उठेगा।
मंहगाई की असर
मूर्तिकारों ने बताया कि इस बार मूर्ति निर्माण में मंहगाई का असर रहेगा। दरअसल निर्माण सामाग्री के दामों में वृद्धि से प्रतिमाओं की कीमत भी बढ़ी है। वहीं साज-सज्जा लाईटिंग रंग पेंट अन्य वस्तुओं और कार्यो के दाम भी बढ़े है। नतीजन इस बार गणेशोत्सव समितियों को एक्सट्रा आर्थिक व्यवस्था करनी पड़ेगी। लेकिन इस सब से परे भक्त गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने यादगार बनाने भव्यता की तैयारियों में जुटे हुए है।
शहर में कई जगहों पर हो रहा प्रतिमा का निर्माण बाहर से भी आएगी प्रतिमायें
बता दे कि हर बार की तरह इस बार भी धमतरी शहर में स्थानीय मूर्तिकारों से निर्मित मूर्तियां विराजित कराई जायेगी साथ ही कई समितियों द्वारा बाहर से भी प्रतिमा निर्माण का आर्डर दिया गया है। धमतरी में कुम्हारपारा, आमापारा, गड्ढापारा, आमातालाब रोड, अर्जुनी, बायपास रोड, दुधवारा मगरलोड सहित कई स्थानों पर प्रतिमाएं बनाई जा रही है।