Uncategorized

गायत्री परिवार का वृक्षारोपण अभियान: धमतरी जिले में 5000 पौधा रोपण का लक्ष्य

 

पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त रखने और लोगों को स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने के लिए प्रेरित करने गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक में 5000 पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।अभी तक लगभग 3000 पौधा रोपण किया गया है।जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा हरित सरोवर,तरु पुत्र,तरु मित्र एवं वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत प्रति वर्ष देश भर में लाखों पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया जाता है। इसी अभियान के तहत जिले में फलदार, फूलदार, छायादार एवं औषधीय गुणों वाले साथ में देव वृक्ष वाला पौधा लगाया जा रहा है। साथ में उनकी सुरक्षा का व्यवस्था भी किया जा रहा है।जैसे पीपल,बरगद,आम,नीम, तुलसी आंवला, अशोक,चंदन,जाम,मुनगा, पपीता, एवं अन्य उपयोगी पौधे।अभी तक धमतरी ब्लाक में लगभग 550,कुरुद 650 , मगरलोड 550 , नगरी 600 एवं भखारा ब्लाक में लगभग 650 पौधे लगाया गया है। इनमें धमतरी ब्लाक में गुजरा,
जुनवानी,कुरमातराई, आमदी,दानीटोला,भोथापारा,कुरुद ब्लाक में खैरा,मौरी खुर्द,कुरुद, मगरलोड ब्लाक में करेली बड़ी,हरदी,छिपली कपालफोड़ी, नगरी ब्लाक में नगरी,गट्टासिली,फरसिया,सांकरा, भखारा ब्लाक में तर्रागोंदी,बोरझरा,सिलघट, हंचलपुर,सिलीडीह,भेंडरा आदि।
इस अभियान में सभी गायत्री परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहता है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!