Uncategorized

डी.पी.एस. धमतरी में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल तथा श्रीमती निधि अग्रवाल प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह का आयोजन विद्यालय के समन्वयक सतप्रीत सिंह धंजाल एवं रोहित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख शैलेश बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें संगीत, नृत्य और नाटिका (स्किट) शामिल रहे। शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण रहा कि भोजन की व्यवस्था स्वयं विद्यार्थियों ने की, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की सजीव झलक देखने को मिली।अंत में प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के सच्चे पथप्रदर्शक और भविष्य निर्माता होते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!