Uncategorized

श्री हनुमान गुड़ी मंदिर में श्री रामचरित मानस पाठ आरंभ, भव्यता के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव


धमतरी. पुराना पुलिस लाइन धमतरी स्थित श्री हनुमान गुड़ी मंदिर में विगत 8 वर्षों से हनुमान गुड़ी सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में इस 9 वे वर्ष पर समिति द्वारा दो दिवसीय भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाना है समिति के अध्यक्ष योगेश सोनी एवं पीयूष पांडेय ने बताया कि प्रथम दिन 1 अप्रेल बुधवार चैत्र शुक्ल चतुर्दशी के दिन सुबह 9 बजे से श्री रामचरित मानस पाठ आरंभ होगा जो दूसरे दिन 2 अप्रैल गुरुवार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह 6 से 9 बजे तक हनुमानजी की शृंगार, पूजा-हवन,आरती, रामायण पाठ विश्राम दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारा प्रसादी आरंभ संध्या 7 बजे से हनुमान जी की सामुहिक चालीसा पाठ एवं महाआरती पश्चात रात्री 8.30 बजे से भजन संध्या श्री कृष्णाय अर्पण भजन मंडली ग्राम खपरी की मनमोहक प्रस्तुति.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!