Uncategorized

मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवाओं का शंखनाद, रायपुर में 12 को होगा युवा महापंचायत – उदित साहू


धमतरी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उदित साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ व्यापक आंदोलन की घोषणा की है इसके चलते छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा 12 फरवरी को रायपुर स्थित पं.जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय ऑडिटोरियम (मेकाहारा) में भव्य युवा महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए उदित साहू ने बताया कि महा पंचायत में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से शामिल होंगे। यह महापंचायत प्रदेशभर के उन युवाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है,जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक विभिन्न चुनावों में भाग लिया है। यह आयोजन विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए समर्पित रहेगा। इसमें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके युवाओं के साथ-साथ कांग्रेस विचारधारा से जुड़े निर्दलीय युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 3000 युवाओं की सहभागिता का अनुमान है। महापंचायत में एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही समाजसेवा और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े सक्रिय युवाओं को मंच प्रदान कर संगठन में सामाजिक प्रतिनिधित्व को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!