पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण एवं 8 लाख की लागत से विकास कार्य का हुआ भूमिपूजन

नगरी। नगर पंचायत नगरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस मनाया गया तथा माल्यार्पण कार्यक्रम एवं चौक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 8 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पंडित दीनदयाल चौक का सौंदर्यीकरण एवं प्रतिमा परिसर का विकास कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह जी, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी सरपंच नरसिंह मरकाम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी राम गोपाल साहू पूर्व सरपंच महेंद्र नेताम लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद राजस्व सभापति विनीता कोठारी चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव डागेश्वरी साहू राजा पवार देवचरण ध्रुव तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम युवा मोर्चा महामंत्री यश साहू योगेश साहू उपस्थित रहे।

