Uncategorized

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में डोंगेश्वर धाम देवपुर में शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दयाराम साहू, सैंकड़ो स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति के साथ पूरे ग्राम में पथ किया संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में धमतरी खंड के परसुली मंडल के अंतर्गत ग्राम डोंगेश्वर धाम देवपुर में शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें परसुली मंडल के स्वयंसेवकों ने अनुशासित ढंग से पथ संचलन किया इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा कुटुंब प्रबोधन प्रमुख छत्तीसगढ़ थे कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाराम साहू पूर्व प्रदेश महामंत्री साहू समाज छत्तीसगढ़ ने की एवं सैंकड़ो स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति के साथ पूरे ग्राम में पथ संचलन किया तथा गांव के माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अजय साहू खंड कार्यवाह, पदमन साहू मंडल कार्यवाह , गौतम साहू विभाग शारीरिक प्रमुख राजीम विभाग, दिलीप साहू डॉक्टर गोपी कृष्णा साहू , नेमचंद साहू चेतन यदु पूर्व सरपंच , प्रीतम साहू, जय प्रकाश साहू , तिलक राम साहू ,देवलाल साहू सरपंच ,डॉ रामकृष्ण साहू , दीपेश यदु, घनानंद निषाद आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!