Uncategorized
जिला जेल मे योग शिविर:परिरूद्ध 258 बंदियों व जेल स्टॉफ को कराया गया योग

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 आयोजन के अवसर पर जिला जेल धमतरी में आज योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला आयुष चिकित्सालय के योग चिकित्सक डॉ. रेवती नेताम एवं योग सहायिका सुश्री श्रृष्टि मगर के द्वारा जेल में परिरूद्ध 258 बंदियों व जेल स्टॉफ को योग कराकर योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ एवं मानसिक तनाव व अवसाद से मुक्त रहने के उपाय सिखाये गये। उक्त योग शिविर में एन. के डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, एवं अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित रहे।

