Uncategorized

एकलव्य आवासीय स्कूल पथर्रीडीह में 12 वी क़े छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु नेताम 17 वर्ष पिता नीलमणि निवासी भालूचूहा थाना मगरलोड एकलव्य स्कूल पथर्रीडीह में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। पिता नीलमणि नेताम ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 11 नवंबर की शाम 7 से 8नबजे के बीच उनके बेटे ने बेडशीट को फंदा बनाकर पंखे में झूल गया है। शिक्षकों ने उतार कर उसे जिला अस्पताल लाया तब तक वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। रात 8:45 बजे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है.आवासीय विद्यालय के छात्र द्वारा इस प्रकार की घटना कई सवालों को जन्म दे रहा है। आखिर बच्चा इस किस स्थिति से गुजर रहा था, क्या विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की मानसिक स्थिति पर ध्यान दी जाती है या वहां पर ऐसी कोई परेशानी है जिसे बच्चा नहीं बता पा रहा था।बहरहाल इस पर सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!