Uncategorized

छाती सोसायटी प्रबंधक नरेन्द्र साहू के खिलाफ एफआईआर के आदेश क़े विरोध मे सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने किया उप पंजीयक कार्यालय का घेराव

धमतरी- छाती सोसायटी के प्रबंधक नरेंद्र साहू के खिलाफ कुरूद थाना में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी करने पर सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने आक्रोश जताते हुए आज उपपंजीयक कार्यालय का घेराव किया.
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन में है। संघ का कहना है कि आंदोलन को दबाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। इसी के ही खिलाफ उपायुक्त, सहकारिता एवं उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं धमतरी का घेराव किया गया है.
ज्ञात हो कि 10 नवंबर को उपायुक्त प्रदीप ठाकुर ने नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को पत्र लिखकर आदेशित किया था कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित छाती ने निरीक्षण में समिति को बंद पाया गया। समिति के प्राधिकृत अधिकारी ललित साहू को पूर्व में सूचित किया गया था किंतु समिति प्रबंधक द्वारा हड़ताल में जाने की बात कहते हुए चाबी देने से मना किया गया। समिति बंद रहने एवं प्रबंधक का शासन के विरूद्ध कार्य करने की वजह से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने के साथ कृषकों का हित प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!