Uncategorized

धमतरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज़, 44 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र

धमतरी-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य सहित धमतरी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य तीव्र गति से जारी है। जिले में यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्रों 56-सिहावा, 57-कुरूद और 58-धमतरी में 743 बूथ लेवल अधिकारी सक्रिय रूप से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) और घोषणा प्रपत्र प्रदान कर रहे हैं।
केवल आठ दिनों की अवधि में जिले के 44 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुँच चुके हैं। अब तक 287576 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि जिले में कुल 647147 मतदाता पंजीकृत हैं।
विधानसभा क्षेत्र धमतरी के एसडीएम एवं (मतदाता पंजीकरण अधिकारी) पीयूष तिवारी ने आज मतदान केंद्र क्रमांक 114, गोकुलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भी गणना प्रपत्र का वितरण किया तथा मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के बीएलओ हेमंत यादव को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा स्वयं तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम एवं ईआरओ से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्री-फिल्ड (पूर्व-भरी हुई) गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) बीएलओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीएलओ द्वारा इन्हें घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, मतदाता स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।पिछले एसआईआर-2003 की मतदाता सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने या अपने परिवारजनों के नाम खोज सकते हैं।मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक अ कॉल विथ बी एल ओ सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से गणना प्रपत्र भरने और अन्य मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर से संबंधित उपयोगी जानकारियां लगातार साझा की जा रही हैं।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है, वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा भी बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं, जो मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता कर रहे हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और त्रुटि-रहित मतदाता सूची के निर्माण में प्रशासन को सहयोग दें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!