साढ़े 5 सालों के कार्यकाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहते शरद लोहाना रहे हर मोर्चे पर सफल
ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और वरिष्ठो के अनुभव के बेहतर समन्वय से कांग्रेस को जिले में किया मजबूत
श्री लोहाना ने कहा, अपने कार्यकाल से है पूरी तरह संतुष्ट मिला सभा का सहयोग व समर्थन

धमतरी। कल प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिलो में 41 नये अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। धमतरी में भी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के कार्यकाल अब समाप्त हो गया। उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने जिले में कई उपलब्धि हासिल की कार्यकाल सफल रहा।
उल्लेखनीय है कि 17 मार्च 2020 को शरद लोहाना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। जिसके बाद कल 28 नवम्बर 2025 को नये कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई है। इस लगभग साढ़े 5 साल तक श्री लोहाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे इस दौरान वे पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारियों पर खरा उतरे। उनका कार्यकाल सफल माना जा रहा है। श्री लोहाना के जिलाध्यक्ष रहते वे सत्तापक्ष और विपक्ष दोनो की भूमिका में रहे। और सभी अवसरो पर इंसाफ किया। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व विकास में जिला कांग्रेस ने श्री लोहाना के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और जब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा सरकार आई तो कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में आ गई। इस दौरान भी राज्य सरकार के खिलाफ मजबूत विपक्ष की भूमिका में जिला कांग्रेस रही। इस दौरान जिले भर में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन, आंदोलन, घेराव आदि हुए।
चर्चा करते हुए श्री लोहाना ने कहा कि वे अपनी कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट है। इस दौरान उन्हें युवा कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं पत्रकारों का भी सभी का भरपूर सहयोग व समर्थन मिला। युवाओं की ऊर्जा व वरिष्ठों के अनुभव का बेहतर समन्वय कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहे। कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ पार्टी से हजारों नये कार्यकर्ता जुड़े। प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देशो के अनुसार विभिन्न आयोजन जिला कांग्रेस द्वारा जिले भर में आयोजित किये गये। इसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। और कार्यक्रम को सफल बनाया।
पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्षद से लेकर महापौर तक सभी का मिला सहयोग
श्री लोहाना ने कहा कि लगभग साढ़े 5 साल से अधिक के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का बेहतर समन्वय व तालमेल रहा। सत्ता, संगठन में समन्वय बनाने में सफल रहे। उनके कार्यकाल के दौरान पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्षद से लेकर महापौर तक सभी का सहयोग मिला। जिससे कांग्रेस जिले में और भी ज्यादा मजबूत हुई।
प्रियंका गांधी आई कुरुद, राहुल गांधी ने किया राजीव भवन का वर्चुअल भूमिपूजन
वैसे तो श्री लोहाना के कार्यकाल के दौरान अनेक कार्यक्रम हुए। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अनेक मंत्री राष्ट्रीय नेेता सहित अनेक नेताओं का जिले में आगमन हुआ। रोड शो, सहित विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। वहीं प्रियंका गांधी का कुरुद आगमन हुआ। जहां उनका भव्य व सफल कार्यक्रम हुआ। वहीं धमतरी में नये राजीव भवन की नींव भी शरद लोहाना के कार्यकाल में रखी गई। जिसका वर्चुअल भूमिपूजन राहुल गांधी द्वारा किया गया।
कुरुद नहीं जीत पाने का मलाल
श्री लोहाना ने चर्चा के दौरान कहा कि वैसे तो अपने कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट है बस उन्हें एक मलाल कुरुद विधानसभा चुनाव न जीत पाने का रहा है। बता दे कि उनके नेतृत्व में जिले के तीन विधानसभाओं में से धमतरी व सिहावा विधानसभा को कांग्रेस ने जीता। लेकिन कुरुद विधानसभा नहीं जीत पाए।

