Uncategorized

रेलवे ट्रैक, निर्माण सामग्री लेकर धमतरी पहुंची ट्रेन, लोग हुए उत्साहित कैमरे मे कैद की तस्वीरे,रेलवे कार्य में आई तेजी,

धमतरी। शहर में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब रेलवे निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सामग्री लेकर एक मालगाड़ी धमतरी पहुंची। ट्रेन में रेलवे ट्रैक, निर्माण सामग्री एवं अन्य उपकरण लाए गए हैं, जिनका उपयोग चल रहे रेलवे विकास कार्यों में किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जैसे ही लोगो को सूचना हुई की धमतरी मे एक ट्रेन आई है लोग रेल्वे स्टेशन पहुँचने लगे और ट्रेन की तस्वीर कैमरे मे कैद करने लगे. धमतरी मे लम्बे समय बाद ट्रेन देखकर लोगो की उम्मीदें बढ़ गई है की अब जल्द ही धमतरी को भी बड़ी रेल की सौगात मिल जाएगी.
सामान से लदी ट्रेन के पहुंचने से रेलवे परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी और अब कार्य में तेजी आने से जल्द ही इसका लाभ आम जनता को मिल सकेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण सामग्री की नियमित आपूर्ति के साथ विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। धमतरी में रेल सुविधाओं के विकास से व्यापार, उद्योग और आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दे दो ट्रैक का काम किया जा चुका है जबकि तीसरे ट्रैक का काम जारी है.ज्ञात हो कि महापौर और कलेक्टर द्वारा कुछ दिन पूर्व स्टेशन का निरीक्षण किया था और 15 अगस्त तक ट्रेन शुरू करने की बात कही थी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!