Uncategorized

सोरिद शराब दुकान स्थित खोमचा पर नगर निगम की कार्रवाई

धमतरी-नगर निगम धमतरी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में निगम की स्वच्छता टीम ने आज सोरिद क्षेत्र स्थित शराब दुकान स्थिति आहता/खोमचा पर कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने पाया कि दुकानों में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल पानी पाऊच का उपयोग किया जा रहा था। साथ ही दुकानों के आसपास गंदगी फैलाई गई थी, जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी।निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों ने मौके पर ही 4 दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1300 का जुर्माना वसूला। टीम ने संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग तत्काल बंद करें और अपने परिसर एवं आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दें। निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा पाई गई तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता मिशन के तहत यह कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!