Uncategorized

प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा जारी धरना को समर्थन देने पहुंचे विक्रांत शर्मा व अन्य

कहा सभी जायज मांगों को सरकार को जल्द करना होगा पूरा

धमतरी नगर निगम में कार्यरत समस्त प्लेसमेंट कर्मचारियों द्वारा अपनी जायज मुख्य मांगो जैसे ठेका प्रथा बंद हो,10 वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए,श्रम सम्मान निधि राशि 4000 प्रदान की जाए,कर्मचारियों का वेतन सीधे उनके खाते में डाला जाए इत्यादि विभिन्न मांगों को लेकर धमतरी के हृदय स्थल गांधी चौक में आयोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थल में पहुँच कर पूर्व एल्डरमैन, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा,युवा नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस नरेन्द्र सोनवानी,जिलाध्यक्ष हिन्दू सेना सुनील साहू उपस्थित थे जहां मंच से विक्रांत शर्मा ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द सरकार को पूरा करना होगा याद रहे कोरोना काल मे जहां सभी अपने घरों में थे तो निगम के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सेवा भाव से अपने सभी कार्यो को सुचारू रूप से जारी ऐसे सेवाभावी सभी कर्मचारी साथियों की मांग को पूरा किया जाए, पीयूष पाण्डेय ने कहा कि प्लेसमेंट खत्म कर कर्मचारियों को अन्य विभागों के तर्ज पर नियमित किया जाए ठेका प्रथा बंद करने की बात कही कर्मचारी संगठन ने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया धरना स्थल पर नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अविनाश मरोठे, निकाय अध्यक्ष फिरोज खान,रघुवीर सिंह ठाकुर,रामसिंग चौहान,संजय यादव,अनुज रूसिया,अभिषेक गौतम एवं नगरी,भाखरा, कुरूद व मगरलोड के कर्मचारी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!