Uncategorized

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाना है – कविता योगेश बाबर

ज़ोन प्रभारी कविता बाबर द्वारा डाही सेक्टर में बूथ कमेटियों का गठन किया गया

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बूथ समिति गठन का कार्य पूरे जि़ले में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है कि इसी तारतम्य में डाही ज़ोन में ज़ोन प्रभारी कविता योगेश बाबर दयाराम साहू टीकाराम साहू के द्वारा डाही सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई एवं बूथ समिति का गठन किया गया डाही ज़ोन में 2 सेक्टर है डाही एवं गोपालपुरी दोनों सेक्टर में 5-5 गाँव हैं डाही सेक्टर के अंतर्गत डाही अंगारा सेंचुवा सेमरा एवं अंगारा गाँव आते हैं इन सभी गाँव के बूथ कमेटियों का गठन किया गया जिसमें सियान महिला एवं जवान सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। श्रीमती बाबर ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस संगठन को मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में भूपेश बघेल कि सरकार को दोबारा सत्ता में बैठाना है क्योंकि भूपेश बघेल सरकार द्वारा आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए योजना बनायी जा रही है जिसका लाभ गाँव के गऱीब मज़दूर किसान एवं बेरोजगारों को भरपूर मिल रहा है आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है बैठक के इस अवसर पर दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य ज़ोन प्रभारी ओम प्रकाश सेन टीकाराम साहू सेक्टर अध्यक्ष परसराम ठाकुर शम्भू चंद्राकर बिसनाथ ठाकुर कुलेश्वर सिंह ठाकुर दुखू निषाद साहूकार राम मुकेश ध्रुव सरपंच खोर बाहरा यादव संपत साहू घना राम साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!