Uncategorized

साहू समाज की महिलाओं ने वीर जवानों को बांधी राखी

धमतरी। रक्षाबंधन के अवसर पर जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ धमतरी की सदस्यों ने सीतानदी कैंप पहुंचकर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। बहनों से राखी बंधवाकर जवान भावुक और गदगद नजर आए। महिलाओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।
राखी बंधवाते समय जवानों ने कहा कि त्योहार पर घर नहीं जा पाने की कमी बहनों के स्वयं कैंप पहुंचने से पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि बहनों का इस तरह स्नेह और सम्मान देने के लिए पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जवानों ने देशसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
महिलाओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले और देशवासियों के साथ मां-बहनों की सुरक्षा में तैनात जवानों को राखी बांधना उनके लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि सभी वीर जवान स्वस्थ और दीर्घायु रहें तथा इसी तरह देश की सेवा करते रहें।
जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि वीर जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उनके साथ राखी का पर्व मनाना समाज के लिए सम्मान और गौरव की बात है।
महासचिव विजय साहू ने कहा कि जवानों के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने के लिए महिला प्रकोष्ठ की पहल सराहनीय है। इससे सैनिकों का मनोबल बढ़ता है।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ धमतरी के संगठन सचिव सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष संत राम साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, सचिव कमलेश कांत साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, सहसंयोजक दुर्गेश गंजीर, अनिरुद्ध गंजीर, अधिकारी कर्मचारी अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अमृत साहू, नगरी जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू और संगठन सचिव जितेंद्र साहू सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!