Uncategorized

सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखने एसपी ने की 4 सदस्यीय टीम गठित

हत्या के आरोपी युवक द्वारा हत्या के बाद पोस्ट डालने के पश्चात फिर से एक्टिव हुई पुलिस


धमतरी । बीती रात्रि गोकुलपुर के भटगांव चौक में एक युवक द्वारा दूसरी युवक पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। जिसके पश्चात खून से सने चाकू का इंस्टाग्राम में स्टेट्स डालते हुए लिखा कि सबको मारुंगा उक्त वारदात व युवक द्वारा सोशल मीडिया में इस प्रकार स्टेट्स डालने को लेकर शहर में चर्चा में होती रही। जिसके पश्चात जिला पुलिस हरकत में आ गई है।
एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने चर्चा के दौरान बताया कि पहले भी अपराधिक किस्म के युवाओं की सोशल मीडिया में गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही है। कल हुए वारदात के बाद पुलिस और भी ज्यादा गंभीरता से ऐसे युवकों के एकाउंट की निगरानी करेगी इसके लिए उन्होने चार सदस्यीय टीम गठित की गई है जिसके द्वारा जिले के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया में डाले गए धारदात हथियार के साथ फोटो, गैंगबाजी व अन्य अपराधिक व आपत्तिजनक पोस्ट की कड़ी निगरानी की जाएगी। और समझाईश के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। पूर्व में इस प्रकार निगरानी कर कई युवाओं से चाकू जप्त कर उन्हें समझाईश दी गई थी।
बढ़ाएंगे पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की होगी पड़ताल
चर्चा के दौरान एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पुलिस पेट्रोलिंग को और बढ़ाया जाएगा। किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल रिस्पांस देते हुए मौके पर पहुंचेगी। असामाजिक तत्वों व बदमाशों की गतिविधियों की पड़ताल की जाएगी जिनकी हरकते संदिग्ध प्रतीत होगी उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!