महिला शाखा धमतरी ब्राह्मण समाज द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का आयोजन

धमतरी। महिला शाखा धमतरी ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के तत्वावधान में हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का आयोजन रविवार को महालक्ष्मी ग्रीन्स के राधा-कृष्ण भवन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इसके पश्चात महिला शाखा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूजा मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। महोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में सावन महारानी, सावन राजकुमारी, रैंप वॉक, गीत-नृत्य, मिसमैच एवं प्रश्नावली जैसी मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रैंप वॉक प्रतियोगिता मे विशाखा शर्मा, गीता पांडे एवं गौरी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं मिसमैच प्रतियोगिता में नेहा शर्मा एवं स्वाति शर्मा विजेता रहीं। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा मिश्रा एवं प्रोफेसर सरला द्विवेदी द्वारा पुरस्कार एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला शाखा की जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं जिनमे प्रमुख रूप से सरोज शर्मा, नीतू शर्मा, भारती मिश्रा, मधु मिश्रा, नीला शर्मा, अर्चना पांडेय, पूजा पांडे, प्रार्थना पांडेय, अपर्णा शर्मा, प्राची चतुर्वेदी, आभा दीक्षित, अभिलाषा पांडे, अंजली पांडे, अंजना दीक्षित, अर्चना पांडे, अर्चना उपाध्याय, चारु तिवारी, हेमलता राजोरिया, कविता मिश्रा, क्षमा मिश्रा, मालती अवस्थी, ममता शर्मा, मंजुलता शर्मा, मेघा तिवारी, मीनाक्षी मिश्रा, नलिनी मिश्रा, नंदिनी तिवारी, नीतू त्रिवेदी, निक्की दुबे, नूपुर पांडे, प्रार्थना चतुर्वेदी, पूर्णिमा मिश्रा, रानी पांडे, रानू त्रिपाठी, रूपा झा, सरिता शर्मा, सरिता पांडे, संजू मिश्रा, सविता पांडे, सीमा उपाध्याय, शिल्पा शर्मा, शिखा शर्मा, शिरीन पांडे, श्रीदेवी चौबे, स्मृति मिश्रा, सुभासिनी शर्मा, सुलभा दीवान, सुनीता पांडे, स्वाति शर्मा, उर्मिला पांडे, उमा मिश्रा, वंशिता पांडे, वर्षा चतुर्वेदी, वंदना तिवारी, डाली मिश्रा, गुड्डन मिश्रा, सरिता अवस्थी, मुक्ता मालवकर, संगीता मिश्रा, सुमन त्रिवेदी, सुमन दुबे, शालू दुबे, लक्ष्मी दुबे, किरण, स्वाति दुबे, कल्पना शर्मा, ममता मिश्रा, संगीता दुबे, कोमल शुक्ला, हेमा दुबे, संध्या मिश्रा, सावित्री पांडे, भोली पाण्डेय ।कार्यक्रम में जिले से भगवताचार्य कल्पना पांडे एवं लक्ष्मी शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। अंत में महिला शाखा की महासचिव श्रीमती सरिता दीवान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
