Uncategorized
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर सभापति कौशल्या देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

धमतरी। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन सहित पार्षदों एवं एल्डरमैन ने सभी ने सिहावा चौक स्थित नेताजी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर पार्षद आशा नंदू लोधी, एल्डरमैन अशोक सिन्हा, भागवत यादव, पूर्व पार्षद आमना सोना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

