Uncategorized

लेडीज क्लब में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव


धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन बबली राजोरिया एवं सरल खंडेलवाल की किट्टी के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सावन के रंग में रंगते हुए गीत, नृत्य, झूला और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भारती राव ने मंच संचालन करते हुए किया। उन्होंने संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका उषा गुप्ता, अध्यक्ष रचना नायडू, सचिव तनुजा सेन एवं कोषाध्यक्ष प्रतिमा दीवान को मंचासीन कराया। इसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, लेडीज क्लब की प्रार्थना तथा विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। हरित दिवस के अवसर पर अध्यक्ष रचना नायडू द्वारा सभी सदस्यों को उपहार प्रदान किए गए। समारोह में रि श्तों में संबंध प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सदस्यों ने जोडिय़ां बनाकर विभिन्न रिश्तों पर आधारित अभिनय प्रस्तुत किया। इसमें देवरानी-जेठानी की भूमिका के लिए अनीता साहू एवं संगीता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आधुनिक सास-बहू की भूमिका में रचना नायडू एवं प्रतिमा दीवान द्वितीय तथा मां-बेटी की भूमिका में ज्योति गुप्ता एवं श्रद्धा कश्यप तृतीय रहीं। हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में अनीता साहू प्रथम, पूनम सिंह द्वितीय तथा वीणा नायडू तृतीय रहीं। पर्यावरण विषय पर आयोजित हरियाली महोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिमा दीवान ने प्रथम, सीमा हरदेल ने द्वितीय और संगीता सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउजी में नीति अजमानी प्रथम, सीमा हरदेल द्वितीय तथा अनीता साहू एवं श्रद्धा कश्यप तृतीय रहीं। सावन क्वीन का खिताब ज्योति गुप्ता ने अपने नाम किया। अन्य धार्मिक हाउजी में साधना साहू प्रथम, माधवी शर्मा द्वितीय तथा बबली राजोरिया तृतीय रही। प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका डॉ. भारती नायडू एवं कामिनी कौशिक ने निभाई। इस अवसर पर शारदा साहू, शुभ्रा गौर, मंजू महावर, मंजू सेन, लीला शर्मा, काजल सिन्हा, देविका साहू, हरजीत अजमानी, आशा गुप्ता, सबीना रिजवी, शिरीन हाशमी, चंद शर्मा, साधना साहू, गायत्री साहू, नीता रणसिंह, रेनू खनूजा, सबीर हाशमी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। क्लब में शामिल हुईं दो नई सदस्य मंजू गोस्वामी एवं रुपल सिंगल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!