Uncategorized

ऑपरेशन निश्चय का बड़ा असर: एक ही दिन में 5 अलग- अलग मामलों में अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

भखारा, बिरेझर, मगरलोड और सिहावा में पुलिस की दबिश- अवैध शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन एवं सख्त निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक ही दिन में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में भखारा, बिरेझर, मगरलोड एवं सिहावा क्षेत्र में 05 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब, बिक्री की रकम तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना भखारा मे लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, 35 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना भखारा से
40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 3,200, रूपये बिक्री रकम 8,100 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल कीमत 30,000 रूपये।
कुल मशरूका: 41,300 रुपये जब्त चौकी बिरेझर अंतर्गत आरोपी नारायण बंजारे, 63 वर्ष, निवासी अंवरी, चौकी बिरेझर से 12 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 1,200 रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये कुल मशरूका: 1,350 रूपये जब्त,थाना मगरलोड अंतर्गत आरोपी मुकेश साहू, 38 वर्ष, निवासी मेघा टीकरा पारा, थाना मगरलोड से 13 पौवा देशी शराब कीमत 1,100 रूपये एवं बिक्री रकम 700 रूपये कुल मशरूका: 1,800 रूपये जब्त,थाना सिहावा अंतर्गत आरोपी भंगतीन बाई मरकाम, निवासी बिरगुड़ी हर्रा पारा, थाना सिहावा से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये रुपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये कुल मशरूका: 1,000 रुपये जब्त,थाना सिहावा से आरोपी रवि यादव, निवासी कमार पारा आमगांव, थाना सिहावा से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये कुल मशरूका: 1,000 रूपये जब्त किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!