Uncategorized

एस आई आर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें’

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने नागरिकों को ओ टी पी धोखाधड़ी से बचने की अपील की है

धमतरी-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओ टी पी -आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।
सावधान- ओ टी पी कभी शेयर न करें
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एस आई आर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से एस आई आर फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ओ टी पी की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी आपसे ओ टी पी नहीं मांगता है।

मुख्य निर्देश और चेतावनी बिंदु

कॉल आने पर तुरंत मना करें: यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि “आपके एस आई आर से जुड़े मोबाइल पर जो ओटीपी आया है, वह हमें दे दीजिए,तो उन्हें तुरंत मना कर दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!