Uncategorized
ग्राम देमार क़े पास सड़क हादसा,हाईवा और स्कॉर्पियो में भिड़ंत,एक घायल
बुधवार देर शाम ग्राम देमार के पास हाईवा और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई जिसमें स्कार्पियो चालक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरमातराई निवासी सिद्धार्थ साहू 22 वर्ष पिता खम्मन साहू बुधवार की शाम धमतरी की ओर से अपने घर लौट रहा था। तभी ग्राम देमार के पास एक अनियंत्रित साइकिल सवार सड़क में आ गया जिसे बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही हाईवा के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। स्कार्पियो चालक सिद्धार्थ को चोट आई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर की वजह से स्कॉर्पियो काफी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे क्रेन से गैरेज पहुंचाया गया।



