Uncategorized
ढाबा संचालक पर कार्यवाही,गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपी से कुल 28,340 रूपये की शराब,नकदी व मोबाइल किया गया जप्त

थाना केरेगांव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सियादेही निवासी लल्लू ढाबा संचालक विकास गेडाम अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी केरेगांव एवं पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को अवैध शराब बिक्री करते पाया गया।
मौके से 35 पौवा देशी प्लेन शराब 2,800 रूपये,8 पौवा अंग्रेजी शराब 1,390 रूपये बियर 3 नग 600 रूपये ,बिक्री की रकम 3,550 रूपये,मोबाइल 2 नग कीमती 20,000 रूपये
कुल जुमला 28,340 रूपये
आरोपी विकास गेडाम के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।