Uncategorized

देशभक्ति के उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया डीपीएस में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

हम रहें या न रहें, भारत हमेशा भारत रहना चाहिए - धीरज अग्रवाल


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल मेन कैंपस, धमतरी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ चेयरपर्सन धीरज अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर श्रीमती निधि अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। चेयरपर्सन के छोटे पुत्र समर्थ अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान ने समारोह को और भी विशेष बना दिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट करके किया गया, जो प्रकृति की रक्षा एवं हरित भविष्य के निर्माण का सुंदर प्रतीक था। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कक्षा 9 की छात्राओं समिका गुप्ता एवं आराध्या देवांगन ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत पर मनमोहक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से हुई। हेड बॉय अनिकेत गायकवाड़ एवं हेड गर्ल परनाल चंद्राकर ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने पंजाबी, गुजराती, बंगाली और मराठी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता की भावना को जीवंत कर दिया। विद्यालय के कोयर समूह ने मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासित, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन धीरज अग्रवाल ने भारत की स्वतंत्रता के 80 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी तथा विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। राष्ट्र के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा हम रहें या न रहें, भारत हमेशा भारत रहना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई सहित उन सभी महान राष्ट्रीय नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके त्याग और बलिदान ने भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया। कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन उप-प्राचार्या श्रीमती देबर्चना रॉय एवं समन्वयक सतप्रीत सिंह धनजल के मार्गदर्शन में हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!