Uncategorized

ग्राम सोरम मे श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन, पूर्व विधायक लेखराम साहू ने शामिल होकर किया कथा श्रवण

श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ प्रवचन का आयोजन ब्रह्म कुमारीज धमतरी द्वारा ग्राम सोरम में आयोजित किया गया जिसमें प्रवचन कर्ता महादेव के अपार महिमा का वर्णन करते हुए बताएं कि इस दुनिया में यहां वहां भड़कने की जरूरत नहीं है सब कुछ हमारे पास है सच्चे मन से पूजा कर भगवान से विनती करने से एवं सच्चा कर्म करने से सब कुछ आपके नजदीक ही मिलेगा.लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार में मिलजुल कर रहना चाहिए घर-घर में महाभारत न करके शांति स्थापित करते हुए हर एक परिवार को जीवन यापन करना चाहिए निश्चित तौर पर यह एक धार्मिक ग्राम है जहां समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं ऐसे धार्मिक आयोजन से गांव में शांति का माहौल बनता है मैं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद देता हू.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!