Uncategorized

असामाजिक तत्वों द्वारा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को किया खंडित

धमतरी जिले के ग्राम कुर्रा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। वही इस घटना को लेकर भाजपाइयों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि ग्राम कुर्रा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित किया गया था। जिसे बीती रात असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया। सुबह गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद इसकी सूचना भखारा थाने में दी गई। वही अभी पता नहीं चल पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!