Uncategorized

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पर धमतरी पुलिस की तीसरी और बड़ी कार्यवाही,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोबाइल, सिम और स्कूटी जब्त सहित कुल कीमती 1,20,500 रूपये जप्त: सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलाने वालों पर नजर रखी जा रही थी।
लगातार मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की जानकारी एकत्रित की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर मंगलानी, पिता सत्यानंद मंगलानी, 39 वर्ष, निवासी बनियापारा धमतरी,अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल कीमती 10000 रुपए,एवं दो सीम कार्ड,1 नग स्कूटी कीमती 1,10,000 रुपए,कुल.जुमला कीमती 120500 रुपये जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनंयम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एवं विवेचना के दौरान उपयोग में लाए गए मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!