Uncategorized

संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

जिला से मंडल स्तर तक होगी कलश वंदन यात्रा, 21 अगस्त को विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम

धमतरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में होने वाले कलश वंदन एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर से लेकर सभी मंडलों तक कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि संत रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलश वंदन यात्रा जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यक्रम प्रभारियों की सूची भी तैयार कर घोषित की गई, ताकि प्रत्येक मंडल में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 अगस्त को विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर के कार्यक्रम की जिम्मेदारी अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को दी गई है। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सहभागिता, कलश वंदन, सामाजिक संपर्क एवं विभिन्न गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की सेवा का प्रेरणास्रोत है। 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और भाईचारे का संदेश दिया। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में नेहरू निषाद, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित एवं जिला महामंत्री राकेश साहू ने भी अभियान की संगठनात्मक तैयारियों एवं कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध रूप से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला संयोजक चेतन हिंदुजा, हेमंत चंद्राकर, अकबर कश्यप, शुभांक मिश्रा, जितेश सिन्हा, त्रिलोक सिन्हा, मंडल अध्यक्षगण मोनिका देवांगन, विनय जैन, पवन गजपाल, मिश्रीलाल पटेल, राजीव चंद्राकर, कोमल देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता यादव, ऋतिक यादव, गीता देवी, प्रियंका सिंह, पूजा यादव, विजय यदु एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी प्रभारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए.
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!