किसानों को उनके फसल बीमा की राशि एवं क्षतिपूर्ति सरकार को तत्काल देना चाहिए – लेखराम साहू
पूर्व विधायक ने कहा बेमौसम बारिश, ओले से बर्बाद हुई फसल, किसान कर्ज में डूबा, सरकार करे तुरंत मदद

धमतरी। कुरूद के पूर्व विधायक एवं ग्राम सिलौटी एवं भठेली के किसान लेखराम साहू ने छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल तूफान एवं भारी वर्षा से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है। जब किसान खाद लेने सोसाइटी जाता है तो सोसायटी प्रबंधक के द्वारा जबरदस्ती बिना बताए प्रति एकड़ 1320 रुपया बीमा के नाम से किसानों को वसूल लेता है लेकिन आज जब फसल क्षतिग्रस्त हो गया है तो बीमा कंपनी को प्रति एकड़ 26400 के दर से छत्तीसगढ़ के हर एक किसानों को नियमत: देना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है की अभी तक किसी बीमा कंपनी के अधिकारी एवं एजेंट सर्वे नहीं किए हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ के सभी किसानों की समस्या और बढ़ती जा रही है लेख राम साहू ने कहा कि 14447 में फोन करके शिकायत दर्ज करवाया गया लेकिन अभी तक कोई बीमा कंपनी खेत में सर्वे करने नहीं पहुंचा है 72 घंटे के समय देते हैं लेकिन आज 20 दिवस पूर्ण हो गया लेकिन हमारे समस्या का हल अभी तक नहीं हुआ है। यह समस्या मेरा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के हर एक किसान की है किसानों के साथ बहुत बड़ा बीमा घोटाला हो रहा है। किसानों को उनके फसल बीमा की राशि एवं क्षतिपूर्ति सरकार को तत्काल दिलाना चाहिए, इस मांग को लेकर लेख राम साहू ने सरकार से जोरदार अपील की है। उन्होंने कहा कि इस साल बेमौसम बारिश, ओले, सूखा और कीट प्रकोप के कारण छत्तीसगढ़ के हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसान खेत में मेहनत करके फसल उगाता है, लेकिन प्रकृति की मार और सरकार की लापरवाही के कारण वह आज कर्ज में डूब गया है।