घने कोहरे से काफी कम रही दृश्यता, सुबह कोहरे के चलते काफी धीमी रही वाहनों की गति
सुबह कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने से पालको को सता रही स्कूली वाहनों के दुर्घटना की आशंका

धमतरी। चक्रवाती तूफान अकवान से पिछले कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाया रहे। वर्षा भी हुई। इसका असर अब कोहरे के रुप में नजर आ रहा है कल रविवार की सुबह घना कोहरा रहा जिससे दृश्यता काफी कम रही। वहीं आज सोमवार की सुबह उससे भी अधिक घना कोहरा अलसुबह से छाया रहा। जिससे दृश्यता काफी कम रही ऐसे में चंद मीटर की दूरी के बाद देखना मुश्किल रहा। ऐसे में सुबह के समय वाहनों की रफ्तार कोहरे के कारण काफी कम रही। लोग सुबह मॉनिग वाक पर निकले तो कोहरा इतना घना था कि धुएं की तरह प्रतीत हो रहा था। विशेषकर शहर के आउटर इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। कुछ पालकों ने घने कोहरे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शहर में छोटे बच्चो की स्कूली कक्षाएं सुबह जल्द ही लगती है। ऐसे में स्कूल वाहने कक्षाएं लगने के पहले से ही बच्चों को लेने निकल पड़ती है ऐसे में सुबह जब कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो रही है। ऐसे में स्कूली वाहनों के दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। इसलिए सुबह स्कूलों का समय थोड़ा बढ़ाया जाए ताकि स्कूली वाहनों के आवागमन के दौरान दृश्यता बेहतर रहे और पालकों की चिंताएं घटे।