खरतुली सरपंच, जनपद व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को मिली जीत
उमेश नेताम खरतुली सरपंच, प्रकाश पवार जनपद सदस्य व कविता योगेश बाबर निर्वाचित हुई जिला पंचायत सदस्य

धमतरी। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रकाश पवार ने कड़ी टक्कर में निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 मतो से पराजित किया है। जिसके पश्चात समर्थकों व ग्रामीणों में खुशियां मनाई। इस प्रकार ग्राम पंचायत खरतुली में कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशी उमेश नेताम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बहुमतो से जीत दर्ज किया है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कविता योगेश बाबर ने भी चुनाव जीत लिया है। बता दे कि उक्त तीनों प्रत्याशियों के जीत के बाद कांग्रेस में हर्ष का माहौल है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उक्त प्रत्याशियों के जीत की अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई थी।
कांग्रेस नेता आनंद पवार की जीत में रही महत्वपूर्ण भूमिका

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संगठन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी क्षेत्रो में चुनाव प्रभारी की जवाबदारी नेताओं को दी गई थी। उक्त क्षेत्र में संगठन ने कांग्रेस नेता आनंद पवार को प्रभारी बनाया था। जिसके पश्चात लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रहकर कांग्रेस के पक्ष में कार्य करते रहे। जिसका परिणाम आज पंचायत चुनाव में नजर आया जहां उन्होने अपने गांव खरतुली में सरपंच प्रत्याशी, जनपद पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्रमांक 6 के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के कांग्रेस प्रत्याशी को भी जीत दिलाने में सफल रहे। बता दे कि श्री पवार कुशल रणनीतिकार माने जाते है। चुनाव संचालन व प्रभार की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाने में माहिर है। उक्त क्षेत्र में श्री पवार की पकड़ काफी अच्छी मानी जाती है। इसका स्पष्ट उदाहरण चुनाव परिणाम में नजर आ रहा है। श्री पवार द्वारा लगातार क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी को एकजुट कर चुनाव में जीत दिलाने जुट रहे वहीं क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसम्पर्क करते रहे। आखिरकार उनकी रणनीति व मेहनत का फल जीत के रुप में मिला है।
