Uncategorized

धान बेचने के बाद राशि निकालने किसानों को करनी पड़ रही बैंक में मशक्कत


धमतरी। समर्थन मूल्य पर जिले के 74 सहकारी समितियों के तहत 100 उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से खरीदी संपन्न हुई। जहां करीब 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान बेचने के बाद किसान समर्थन मूल्य की राशि लेने बैंक बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। इससे इन दिनो जिला सहकारी बैंक में भीड़ जुटने लगी है। भूषणलाल, बनवारी, हेमलाल आदि किसानों ने बताया कि वे अपने उपज के समर्थन मूल्य राशि के लिए आये है। लेकिन भीड़ अधिक होने से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है। और वे बैंक के बाहर जहां कही पर बैठ अपनी बारी का इंतजार करने विवश है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!