Uncategorized

एक साल के कार्यकाल के भीतर ही साय सरकार ने मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को किया पूरा

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता कमल डागा ने राज्य की साय व केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों को सराहा

धमतरी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता कमल डागा ने भाजपा सरकार की नीतियों को सराहा है। नेता ने कहा कि प्रदेश की 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की स्नेह राशि की दसवीं किश्त खाते में आज अंतरित कर दी है। इससे महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम व आत्मनिर्भर हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सबका साथ सबका विकास की भावना को जन-जन तक सदस्यता अभियान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास व सुशासन को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश को सभी मोर्चो पर सशक्त व मजबूत बना रही है। बेहतर नीतियों का परिणाम है कि जनता लगातार भाजपा पर विश्वास जता रही है। न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी की नीतियां सर्वमान्य हो रही है। उन्हें पूरा यकीन है कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा नेता कमल डागा ने कहा कि भाजपा में ही अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पदो पर पहुंच सकता है। आज देश की जनता भाजपा की नीतियों पर विश्वास जता रही है। समाज के सभी वर्ग का समुचित विकास भाजपा की प्राथमिकता व उद्देश्य है। हम सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने में भाजपा से जुड़कर अपना सहयोग दे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर रहा है। शिक्षा स्तर को बेहतर व मजबूत बनाने 5वीं, 8वीं की पुन: बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया। किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी की जा रही है। गृह निर्माण मंडल द्वारा फ्री होल्ड किये गये आवासीय भूखण्डो के लिए व्यपवर्तन शुल्क एवं अर्थदण्ड से छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मतदाताओं को अपने मताधिकार का पूर्ण अधिकार देते हुए सीधे महापौर व नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने की स्वंतत्रता दी गई है। अब जनता सीधे अध्यक्ष, महापौर चुनेगी। ऐसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। जिससे प्रदेश की जनता को सीधे तौर पर लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!