Uncategorized

सवा लाख गायत्री महामंत्र का अनुष्ठान की हुई पूर्णाहुति

गायत्री परिवार महिला मण्डल धमतरी के वरिष्ठ परिजन श्रीमती शकुन कश्यप एवं उनके परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में चार दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसका पूर्णाहुति एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ द्वारा
108 बार आहुति प्रदान कर किया गया।
जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि माता जी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में पूरे देश भर में विशेष साधना अभियान चलाया जा रहा है। गायत्री मंत्र की साधना से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। नियमित साधना करने से इससे निकलने वाली उर्जा साधक के मन मस्तिष्क के दोष दुर्गण को समाप्त कर पवित्रता लाती है। जीवन की कठिनाइयों का समाधान होता है।यज्ञ संचालन ट्रस्टी शेखन साहू और शारदा साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ
धमतरी के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती खिलेश्वरी किरण जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग के साथ राजकुमार साहू जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ।इस अनुष्ठान को पूरा करने में प्रति दिन लगभग 25 साधक भाई बहिनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!