गौरव लोहाना ने सार्थक के बच्चों एवं शिक्षकों को भेंट की रंग-बिरंगी बेडशीट
जन्मदिन की खुशी विशेष बच्चों के साथ साझा कर दिया स्नेह और उपयोगी सीख का उपहार

सार्थक स्कूल के सदस्य गौरव लोहाणा ने अपने जन्मदिन की खुशी सार्थक के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ साझा करते हुए सभी बच्चों एवं शिक्षकों को रंग-बिरंगी बेडशीट भेंट की। कुछ दिन पूर्व उनका जन्मदिन था। गौरव लोहाना द्वारा दिए गए इस आत्मीय एवं उपयोगी उपहार के लिए सार्थक परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने बताया कि यह उपहार बच्चों के लिए केवल खुशी का माध्यम नहीं, बल्कि दैनिक जीवन कौशल सीखने का एक सहज और प्रभावी साधन भी बनेगा।रंग-बिरंगी बेडशीट के माध्यम से बच्चे रंगों की पहचान, विभिन्न डिजाइनों को पहचानना, अपनी चादर को सही तरीके से फोल्ड करना, उसे व्यवस्थित रखना, अपने सामान की देखभाल करना तथा साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना सीखेंगे। शिक्षकों ने कहा कि विशेष बच्चों के लिए दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया अधिक सहज, व्यावहारिक और प्रभावी होती है।सार्थक परिवार ने गौरव लोहाना के इस आत्मीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सविता शेख, शकुंतला सोनी एवं प्रेमबती साहू उपस्थित थीं।
