Uncategorized

खड़ खड़िया नामक जुआ सट्टा खेलाने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम रावतमुड़ा रंगमंच के बगल रोड किनारे आम जगह पर कौशल साहू पिता राधेश्याम साहू एवं यशवंत यादव उर्फ बजरंगी पिता स्व. पंचूराम निवासी सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी द्वारा खड़ खड़िया नाम जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया । जिसके पास से एक प्लास्टिक फ्लैक्स फड़ जिसमें विभिन्न कलर के चौकोर नुमा ईट, पान, हुकुम, चिड़ी, झंडा, मुंडा का चित्र बना हुआ है, 6 नग ईट, पान, हुकुम, चिड़ी, झंडा, मुंडा का चौकोर गोटा प्लास्टिक का व एक नग प्लास्टिक का काले रंग का टोकरी एवं नगदी रकम फड़ से 4100 रूपये, पास से 200रूपये जुमला 4300 रूपये किया गया को जप्त कर अपराध धारा 6(क) छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का घटित करना पाये जाने से आरोपीगणो पर धारा 6(क) छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत, सउनि. धनीराम नेताम, सउनि.अजय बनारसी, प्र.आर. दीपक गौतम दीपक गौतम,आर. मनोहर गायकवाड़, बलराम सिन्हा, गोविंदा ध्रृतलहरे, भीमसेन साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!