कुरुद दशहरा महोत्सव के तृतीय दिवस दी गई सुनील तिवारी नाइट की प्रस्तुति

कुरुद । परंपरानुसार लगातर 26 वर्षों से दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2025 का इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके तृतीय दिवस का आयोजन पुरानी मंडी परिसर कुरूद मे महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा शुभारंभ हुआ। महोत्सव का तीसरे दिन 24 सितंबर को महोत्सव समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों में आयोजन समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सुनील तिवारी एवं महोत्सव समिति के सदस्यों के आतिथ्य मे पुरानी मंडी परिसर कुरूद झमाझम बारिश में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुनील तिवारी ने कहा कुरूद दशहरा महोत्सव सहित कुरूद नगर मे निरंतर 25 वर्षों से आयोजन के लिए कुरूद आ रहा हूँ यह मेरे जैसे एक कलाकार के लिए सौभाग्य है। महासचिव भानु चन्द्राकर ने सुनील तिवारी एवं टीम के कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया। स्वागत सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम सुनील तिवारी कृत सुनील तिवारी नाइट की मनमोहक प्रस्तुति हुई, मंच संचालन प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व उपाध्यक्ष न.प. मोहन अग्रवाल, पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा महोत्सव समिति के सदस्यों मे सुभाष अग्रवाल, किशोर यादव, कमल शर्मा, रामेश्वर ध्रुव, मुकेश कश्यप, राज देवांगन, हरीश देवांगन, भूपेन्द्र छोटू, ओमप्रकाश साहू, विष्णु चन्द्राकर, लेखराज चन्द्राकर, तुकेश साहू, बल्ला साहू, ललित सेन, नीरज, भूखन सेन, प्रिंस चन्द्राकर, गुलशन साहू, डेविड देवांगन आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


