Uncategorized

गोल बाजार सब्जी विक्रेताओं ने घड़ी चौक में मचाया हंगामा

धमतरी।घड़ी चौक के पास रोड किनारे बैठे सब्जी विक्रेताओं की उस वक्त आफ़त आ गई जब गोल बाजार के व्यापारी वहां पहुंचकर भीड़ गए। वहां पर सब्जी बेचने को लेकर सड़क पर उतर गए, जिससे थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।झूमा झटकी की नौबत भी आ गई थी
शहर में इन दिनों कई जगह सड़क किनारे सब्जी बेचने का सिलसिला चल पड़ा है। जिससे मुख्य बाजार पर बैठने वालों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर मंगलवार की शाम गोल बाजार की सब्जी विक्रेता महिलाएं घड़ी चौक के पास सब्जी बेच रहे लोगों के पास पहुंच गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। झूमा झटकी की नौबत भी आ गई थी। गोल बाजार की विक्रेता इंदिरा पटेल, काशी, गणेशी, शीला, अंजू ,नर्मदा, उमा, अनीता नीमा आदि का कहना है कि इस जगह सब्जी बेचने की वजह से ग्राहक गोल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापार आधा हो गया है। जब उन्हें जगह दिया गया है तो यहां पर क्यों बेचते हैं। यंहा पर सब्जी नहीं बचने देंगे।

सस्ता बेचने में तकलीफ

इस संबंध में घड़ी चौक के पास सब्जी बेचने वाले रोशन सोनकर, राहुल, सीता सोनकर का कहना है कि निगम द्वारा उन्हें जगह ही नहीं दिया गया है तो जहां जगह मिली वहां अपने परिवार के पोषण के लिए सब्जी बेच रहे हैं। रही बात सस्ता की तो वह उनके ऊपर निर्भर करता है वह कितना सस्ता बेचते हैं।गोल बाजार वाले महंगा बेचते हैं तो वह हम क्या करें। सस्ता देखकर ग्राहक हमारे पास आते हैं निगम हमको जगह दे हम चले जाएंगे।

निगम का सिस्टम फेल

चेंबर ऑफ कॉमर्स के धमतरी अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा का इस संबंध में कहना है कि निगम का सारा सिस्टम फेल हो गया है। निगम को चाहिए कि बाजार वालों को व्यवस्थित करें। जगह-जगह सड़क पर जो सब्जी बेच रहे हैं उनको एक जगह व्यवस्थित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!