Uncategorized

बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्मन ताम्रकार का भव्य अभिनंदन

प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन में कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर में अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।
बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी के नेतृत्व में बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर एवं कोंडागांव जिले के प्रभारी व जिला पदाधिकारियों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खम्मन ताम्रकार का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य अभिनंदन किया।इस अवसर पर बस्तर जिला प्रभारी भूपेश चंद्राकर, सुकमा जिला प्रभारी खरेन्द्र ठाकुर, नारायणपुर जिला महामंत्री निलेश बघेल, धमतरी जिला महामंत्री जितेन्द्र पटेल व किशोर साहू श्याम आडेपवार ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ललित चंद्राकर जी एवं खम्मन ताम्रकार ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सक्रिय करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह में बस्तर संभाग के सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!