Uncategorized

तारिणी चन्द्राकर के जिला कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पार्टी में हुआ नई ऊर्जा का संचार, एकजुटता के साथ निभा रहे मजबूत विपक्ष की भूमिका

आज राजीव भवन रायुपर में पीसीसी की बैठक में शामिल होने रवाना हुई जिलाध्यक्ष तारिणी

कहा 10 अप्रैल को होगी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी की होगी घोषणा

धमतरी । आज राजीव भवन रायुपर में वरिष्ठ नेताओं द्वारा ब्लाक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर रणनीति बनाकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। उक्त बैठक में शामिल होने आज धमतरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर भी रायपुर रवाना हुई। इसके पूर्व चर्चा करते हुए तारिणी चन्द्राकर ने बताया कि उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने लगभग 6 माह हो रहे है। यह उनकी पीसीसी में दूसरी बैठक है। उक्त बैठक में पार्टी द्वारा मांगी गई जानकारी दी जाएगी। साथ ही कांग्रेस संगठन की मजबूती, सक्रियता, कार्यकारिणी गठन आदि के संबंध में वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर द्वारा पूर्व में ही जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। श्रीमती चन्द्राकर ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आगामी 10 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक आहुत की जाएगी। जिसमें पदाधिकारियों की स्वागत सम्मान के साथ आगे की रणनीति व जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी। तारिणी चन्द्राकर ने बताया कि पूर्व में जिले के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। जिसमें बेहतर समन्वय नजर आएगा।
बता दे कि तारिणी चन्द्राकर ने जब से कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान संभाली है। तब से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशो के अनुसार कार्य कर रहे है। तारिणी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने में सफल रही है। विीिभन्न मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा वृहद व प्रभावी आंदोलन व विरोध प्रदर्शन जिले भर में किया गया है। जिससे कांग्रेस जनता का ध्यान खींचने में सफल रही है। उक्त पार्टी के आयोजनो में कांग्रेस एकजुट नजर आई है। जिससे कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। जिला मुख्यालय में कई बड़े आयोजन हुए, कई वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। उनके मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस द्वारा अनेक धरना प्रदर्शन, आंदोलन, पदयात्रा, घेराव आदि कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये गये है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!