Uncategorized

बीच रास्ते गाड़ी रोक विधायक ओंकार साहू ने सुनी ग्रामीणों की मांगे, दिया उचित आश्वासन

जनता के बीच है सक्रिय, विकास व मूलभूत सुविधाओं के बेहतरी के लिए समर्पित है विधायक श्री साहू

ग्रामीणों ने रखी डोंगेश्वर धाम देवपुर मेला क्षेत्र को पर्यटन स्थल अनुदान राशि दिलाने व मेला स्थल में व्यवसायिक परिसर निर्माण की मांग

धमतरी। विधायक ओंकार साहू जनता के बीच काफी सक्रिय है रोजाना जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या एवं मांगो को सुनकर निराकरण का हर संभव प्रयास करते है। ऐसा ही एक वाक्या हुआ जहा विधायक ने बीच रास्ते गाड़ी रोक ग्रामीणों की मांगो को सुना एवं उचित आश्वासन दिया।
बता दे कि आज जिला पंचायत सभाकक्षा में जिला पंचायत की सामान्य सभा का सम्मिलन बैठक था। जिसमें शामिल होने विधायक ओंकार साहू जा रहे थे। तभी कलेक्ट्रेट मोड के पास कुछ ग्रामीणों को देखकर विधायक साहू ने अपनी गाड़ी रुकवाई और ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर भी मौजूद रहे। पातालेेश्वर महादेव डोंगेश्वर धाम जन विकास समिति देवपुर धमतरी के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि श्री पातालेश्वर महादेव जन विकास समिति डोंगेश्वर धाम देवपुर जिला धमतरी को छग शासन पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया है। पर्यटन की दृिष्टि से जो सुविधा इस क्षेत्र को मिलना चाहिए वह नही मिल पाया है यहां पर दो दिनो तक विशाल मेले का आयोजन होता है जो धमतरी जिले का प्रमुख मेंला स्थल माना जाता है। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक व अन्य व्यवस्था को समिति से करते आ रहे है। जो कि इन सबकी लागत को देखते हुए समिति संसाधनो से कर पाना असंभव है। इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल अनुदान राशि की आवश्यकता है। साथ ही मेला स्थल के मेन रोड में पर्यटन परिसर निर्माण की आवश्यकता है। जिससे सौन्दर्यता व रोजगार के अवसर बढ़ेंगें। उक्त मांगो पर विधायक ने उचित आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!