Uncategorized

कार व ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, 4 गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणो ने किया चक्काजाम

धमतरी भखारा मार्ग पर ग्राम देमार के पास हुई सड़क दुर्घटना

बे्रकर बनाने के आश्वासन के पश्चात हुआ चक्काजाम समाप्त

धमतरी। आज सुबह लगभग 9.30 बजे एक दर्दनांक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।
बता दे कि धमतरी भखारा मार्ग पर ग्राम देमार के पास कार व ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आज सुबह लगभग 9:30 बजे भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पखांजुर के लोग रायपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रहे थे और ट्रक धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी देमार के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही एक बुजुर्ग की मौत हो गई चार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने है ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे और चक्का जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्रामीणों की एक ही मांग कि यहां पर ब्रेकर बनाया जाए। टोल बचाने के लिए बड़ी ट्रक इधर से तेज रफ्तार से गुजरती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी के पहुंचने के बाद आश्वासन दिया गया कि यहां पर ब्रेकर बनाया जाएगा तब लोगों ने चक्का जाम हटाया और पुलिस ने रोड क्लियर करवाया। अधिकारियों ने अर्जुनी,भखारा, कोतवाली के थाना प्रभारी को भी बुला लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!